महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर रेप का आरोप, वॉट्सएप चैट वायरल; पीड़ित ने कहा- ‘पाप पाल रही हूं’, बाबा बोले- ‘बुढ़ापे का सहारा मिल गया’


उज्जैन/रायपुर: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महामंडलेश्वर और महिला के बीच हुई कथित वॉट्सएप चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस चैट में पीड़ित महिला ने बाबा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं बाबा के जवाबों ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मामला सामने आने के बाद उज्जैन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट के अनुसार, पीड़ित महिला और महामंडलेश्वर ज्ञानदास के बीच की बातचीत इस प्रकार है:

  • महिला का मैसेज: “डॉक्टर ने 10 दिन बाद दिखाने को बोला था। 10 दिन पूरे हो गए हैं। मैं प्रेग्नेंट भी हूं। आप मुझे डॉक्टर के पास लेकर चलेंगे या अपने किसी डॉक्टर को दिखाएंगे? कहां पर इलाज कराओगे? ज्ञानदास जी, आपने जो बलात्कार किया, उसका पाप मैं पाल रही हूं।”

  • ज्ञानदास का जवाब: “खुशखबरी है यह तो। 1001% प्रेग्नेंट की बात झूठी है। एक परसेंट सही है तो भगवान महाकाल के दर्शन कर धन्यवाद दे कि बुढ़ापे के सहारे की चिंता खत्म हो गई। डॉक्टर के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह तो तूने खुशखबर सुनाई।”

  • Ujjain Mahamandaleshwar Gyandas

महिला का आरोप: ‘खीर में मिलाया नशा, फिर की ज्यादती’

पीड़ित महिला के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले उज्जैन के दादू आश्रम में उसकी मुलाकात महामंडलेश्वर ज्ञानदास से हुई थी। इसके बाद फेसबुक और मोबाइल के जरिए बातचीत शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का आरोप है कि साल 2025 की गुरु पूर्णिमा पर महामंडलेश्वर ने उसे सदावल स्थित आश्रम में बुलाया और कुछ दिन रुकने को कहा। आरोप के मुताबिक, एक रात उसे प्रसाद के रूप में खीर दी गई, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। अगली सुबह उठने पर उसे अपने साथ हुई ज्यादती का अहसास हुआ।

Ujjain Mahamandaleshwar Gyandas

दो शादियों का दावा और पिटाई का वीडियो वायरल

इस पूरे विवाद के बीच बाबा ज्ञानदास से जुड़े कुछ अन्य दस्तावेज और वीडियो भी सामने आए हैं:  सोशल मीडिया पर एक मैरिज सर्टिफिकेट और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें बाबा एक महिला की मांग भरते दिख रहे हैं। 20 अक्टूबर 2021 को उज्जैन की एक पंचायत से जारी इस सर्टिफिकेट के अनुसार, शादी 11 अक्टूबर 2021 को हुई थी। उस समय ज्ञानदास की उम्र 42 और महिला की उम्र 27 साल दर्ज है।  एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है (जो करीब 4 महीने पुराना बताया जा रहा है), जिसमें एक बुजुर्ग महिला और एक युवती लाठी से बाबा ज्ञानदास की पिटाई करती नजर आ रही हैं।

Ujjain Mahamandaleshwar Gyandas

Ujjain Mahamandaleshwar Gyandas

बाबा ज्ञानदास का पक्ष: ‘बदनाम करने की बड़ी साजिश’

इन तमाम आरोपों पर महामंडलेश्वर ज्ञानदास ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया है। ज्ञानदास का कहना है कि जिस महिला ने यह सर्टिफिकेट बनवाया था, उसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में शिकायत की थी और कोर्ट ने भी इस सर्टिफिकेट को झूठा माना था। बाबा का दावा है कि जो बुजुर्ग महिला डंडा लेकर आई थी, उसे आरोप लगाने वाली महिला ने ही बुलाया था और सोची-समझी साजिश के तहत यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

महाकाल थाने पहुंची शिकायत, जांच शुरू

इस मामले ने अब पूरी तरह तूल पकड़ लिया है। दो दिन पहले पीड़ित महिला ने उज्जैन के महाकाल थाने में बाबा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला ने इस शिकायत की प्रतिलिपि गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को भी भेजी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(नोट: cgnews24.com इस वायरल वॉट्सएप चैट, वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp