LIVE UPDATE

कांग्रेस के प्रभावशाली नेता पूर्व विधायक ठाकुर बलराम सिंह का निधन…..CM भूपेश ने दी श्रद्धांजलि, कहा- प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व विधायक ठाकुर बलराम सिंह का आज सुबह निधन हो गया, वे लम्बे समय से बीमार थे, अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल चल रहा था, जहा ठाकुर बलराम सिंह ने अंतिम सांस ली | उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान तिलकनगर से शाम 4 बजे सरकंडा मुक्तिधाम के लिए जाएगी |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठाकुर बलराम सिंह को श्रद्धांजलि दी है, मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक और बिलासपुर केे वरिष्ठ नेता बलराम सिंह का निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। बताया जा रहा है कि ठाकुर बलराम सिंह को सांस लेने दिक्कत हो रही थी, उनके फेफडे में पानी भर गया था |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि ठाकुर बलराम सिंह कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता थे, रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष थे वहीं महामाया मंदिर को विश्व प्रसिद्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका भी रही है, इसके साथ ही वे दो बार के बिलासपुर के महापौर और तखतपुर विधानसभा से दो बार विधायक रहे है | अभी वर्तमान में उनकी बड़ी बहू रश्मि सिंह तखतपुर विधायक है | ठाकुर बलराम आशीष सिंह, आलोक सिंह, अखिल​ सिंह और आदित्य सिंह के पिता थे।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles