LIVE UPDATE

9 मार्च को राज्यभर में लोक अदालत का बड़े पैमाने पर होगा आयोजन….आपसी सहमति के आधार पर होगा प्रकरणों का निराकरण

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और प्रदेश के सभी जिला और तहसील मुख्यालयों में आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालतों का वृहद आयोजन किया जाएगा। लोक अदालतों में आपसी राजीनामे से निपटने योग्य सिविल, आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक-वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, विद्युत विवाद आदि के मामलों का निराकरण किया जाता है।

लोक अदालत में विवादों के निराकरण के लिए किसी प्रकार का न्याय शुल्क नही लिया जाता है। लोक अदालतों में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नही हुए प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के आधार पर किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर इस 9 मार्च, 13 जुलाई, 14 सितम्बर और 14 दिसम्बर को लोक अदालतों का वृहद आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला न्यायालय परिसर स्थित लोक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles