Breaking : माहभर में बदले कांकेर कलेक्टर, डोमन सिंह मंत्रालय में बनाए गए संयुक्त सचिव….केएल चौहान होंगे कांकेर के नए कलेक्टर
राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का प्रभार बदलते हुए नवीन पदस्थापना की है | आईएएस डोमन ठाकुर मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है वही आईएएस अधिकारी केएल चौहान को कांकेर कलेक्टर बनाया गया है |
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
राज्य शासन के संयुक्त सचिव के.के बाजपेयी द्वारा महानदी मंत्रालय से राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के अनुसार आईएएस डोमन सिंह को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है, इससे पहले वे कांकेर में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे |
वही आईएएस केएल चौहान को कांकेर कलेक्टर बनाया गया है, इससे पहले वे दुर्ग जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे |