LIVE UPDATE

सदन में किसान पेंशन योजना को लेकर विपक्ष ने उठाया मुद्दा….असंतुष्ट जवाब मिलने से किया वॉकआउट

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विपक्ष ने किसानों के लिए पेंशन योजना का मुद्दा उठाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया | बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने मंत्री से सवाल पूछा कि छत्तीसगढ़ में कितने ऐसे किसान है जिनकी उम्र 60 से 70 तक के है | क्या सरकर द्वारा इन किसानों के लिए कोई पेंशन देने की योजना है क्या |

इस पर जवाब देते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अभी ऐसे किसानों का राज्य सरकार द्वारा कोई सर्वेक्षण नहीं किया गया है, और अभी इस सन्दर्भ में सरकार द्वारा किसी भी तरह की योजना बनाने की कार्रवाई नहीं की गई | लेकिन जनघोषणा पत्र में किए वादों के अनुरूप इस विषय पर कार्य की जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इस विषय पर योजना बनाई जाएगी | कब बनाई जाएगी अभी तिथि बताना संभव नहीं है | मंत्री के इस जवाब के बाद विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट कर लिया |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles