LIVE UPDATE

अंतागढ़ टेपकांड मामला: डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका….…CM भूपेश, DJP अवस्थी को बनाया पक्षकार……. सोमवार को होगी सुनवाई,

अंतागढ़ टेप कांड मामले में जिला सत्र न्यायालय में याचिका खारिज होने के बाद डॉ पुनीत गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है | डॉ पुनीत ने ये याचिका जांच एजेंसी और दर्ज एफआईआर के खिलाफ याचिका दायर किया है | डॉ पुनीत ने इससे पहले याचिका जिला सत्र न्यायालय में दायर किया गया था | जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था |

हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए डॉ पुनीत गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डीजीपी डीएम अवस्थी, डॉ किरणमयी नायक समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं को पक्षकार बनाया है | याचिका पर सुनवाई सोमवार 11 फरवरी को होगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दे कि अंतागढ़ टेपकांड मांमले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता और मंतूराम पवार ने जिला सत्र न्यायालय में अग्रिम याचिका दायर किया था | जिस पर गुरुवार को सुनवाई होने के बाद जिला सत्र न्यायालय ने अग्रिम याचिका को खारिज कर दिया था | जिसके बाद बचाव पक्ष के वकील हितेंद्र तिवारी ने इस मांमले को हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही |

अंतागढ़ टेपकांड मामले में कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक ने अंतागढ़ टेपकांड मामले के कथित आरोपी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमों अजित जोगी, अमित जोगी, मंतूराम पवार, फिरोज सिद्दीकी,पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज की थी |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles