LIVE UPDATE

Breaking : बीजापुर में मुठभेड़ में 10 नक्सली ढ़ेर…भारी मात्रा में हथियार बरामद…..बढ़ सकती है मारे गए नक्सलियों की संख्या

छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, आज गुरुवार को बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सली मारे गए हैं, वही भारी मात्रा में सुरक्षाबलों ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए है | बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों की मौत हो गई है | सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए है |

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भैरमगढ़ थाने के माड़ क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सुरक्षा बल गश्त पर थे, तभी उनकी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए है. साथ ही वहां से 11 हथियार भी बरामद हुए हैं, अभी मरने वाले संख्या बढ़ भी सकती है, सर्च ऑपरेशन जारी है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles