LIVE UPDATE

भूपेश कैबिनेट की अहम् बैठक शुरू!….भूपेश सरकार की पहली बजट को लेकर होगी रायशुमारी, कई अहम मुद्दों पर भी लग सकती है मुहर

बजट सत्र की तैयारी को लेकर मंत्रालय में भूपेश केबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है, बताया जा रहा है कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट के रुपरेखा को अंतिम रूप दी जाएगी और इसके साथ ही अलग-अलग विभागों से मिले प्रस्तावों पर भी चर्चा कि जाएगी |

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र से पहले बजट को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि अध्यक्षता में मंत्रालय में भूपेश केबिनेट कि बैठक शुरू हो चुकी है | बताया जा रहा है कि भूपेश सरकार इस बैठक में बजट को अंतिम रूप दी जाएगी, इसके साथ ही अलग-अलग विभागों से मिले प्रस्तावों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है | वही भूपेश सरकार बजट में अपने जन-घोषणा पत्र में शामिल मुद्दों को भी शामिल कर सकती है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि बीते दिनों बजट सत्र कि तैयारी को लेकर मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लिया था | बैठक में सत्र से पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और विधानसभा की कार्यवाहियों के त्वरित क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे । इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान विभागीय अधिनियमों के निर्धारण अथवा संशोधन के प्रारूप समयपूर्व उपलब्ध कराने और विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 8 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा | 16 फरवरी से से प्रश्नकाल शुरू होगा | इस बार 13 सौ से ज्यादा जानकारी के लिए आवेदन विधानसभा सचिवालय को मिल चूका है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles