LIVE UPDATE

पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन, स्वाइन फ्लू से थे पीड़ित, भारत-पाक कारगिल युद्ध के समय थे रक्षामंत्री

देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार सुबह 7 बजे से 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जॉर्ज फर्नांडिस पिछले कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था |

जॉर्ज फर्नांडीज अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री थे। 1998 से 2014 तक उन्होंने रक्षामंत्री के तौर पर देश की सेवा की। भारत-पाक कारगिल युद्ध के समय भी जॉर्ज फर्नांडीज ही रक्षामंत्री थे। जॉर्ज फर्नांडीज के समय में ही भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नौ बार सांसद चुने गए
3 जून 1930 को मैंगलोर में पैदा हुए जॉर्ज फर्नांडिस नौ बार लोकसभा के सांसद रहे. अपने संसदीय जीवन में वह संसद की कई कमेटियों का हिस्सा रहे, सरकारों में कई पदों पर भी रहे. देश में जब आपातकाल था तब जार्ज फर्नांडिस पगड़ी बांध और दाढ़ी रख कर सिख भेष में घूमा करते थे. कहा जाता है कि जब उन्होंने गिरफ्तारी दी थी तब वह जेल में गीता के श्लोक सुनाते थे |

वाजपेयी के अलावा जॉर्ज फर्नांडीस 1989 में वीपी सिंह सरकार में रेल मंत्री और 1977 की जनता पार्टी सरकार में संचार और उद्योग मंत्री के तौर पर काम किया. ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर मशहूर जॉर्ज फर्नांडीस 1967 में पहली बार सांसद बने थे. 1975 में इंदिरा गांधी की लगाई इमरजेंसी के बाद देश में नायक के तौर पर जो नेता उभरे, उनमें जॉर्ज सबसे आगे थे. 1977 में जेल में रहते हुए रिकॉर्ड वोट से लोकसभा चुनाव जीते थे |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles