Breaking : CM भूपेश बघेल के सेक्रेटरी संभालेंगे एक और विभाग, गौरव द्विवेदी बनाए गए ऊर्जा विभाग के सचिव…IAS अंकित आनंद बने विशेष सचिव
राज्य शासन आज एकबार फिर दो आईएएस अफसरों के प्रभार में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है, राज्य शासन से जारी आदेश के अनुसार सीएम भूपेश बघेल के सचिव गौरव द्विवेदी को एक और विभाग का कमान सौंप दिया गया है | गौरव द्विवेदी को अब ऊर्जा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है | इसके साथ ही 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अंकित आनंद ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. अंकित आनंद का शेष प्रभार बना रहेगा |
बता दें गौरव द्विवेदी 1995 बैच के आईएएस अफसर हैं | गौरव द्विवेदी अब मुख्यमंत्री सचिवालय, स्कूल शिक्षा विभाग, जनसंपर्क, खनिज संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के प्रभार में हैं, जिसके साथ अब उर्जा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे |
ये खबर भी पढ़ें…

IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...








