LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ‘वोटर अवेयरनेस फोरम’, मतदान के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक,

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है | चुनाव में आम जनता की सहभागिता और सक्रियता बढ़ाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया है।

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने वोटर अवेयरनेस फोरम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मतदाता साक्षरता का ज्ञान उपलब्ध कराने और उन्हें मतदान प्रक्रिया से जोड़ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी कार्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब स्थापित किए जा रहे हैं। आयोग ने इन क्लबों को ‘वोटर अवेयरनेस फोरम’ नाम दिया है। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने आयोग की यह एक महत्वाकांक्षी पहल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सशक्त एवं प्रभावी चुनावी भागीदारी की संस्कृति विकसित करने प्रदेश के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और अशासकीय कार्यालयों में वोटर अवेयरनेस फोरम स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य स्तरीय वोटर अवेयरनेस फोरम के शुभारंभ अवसर पर नोडल अधिकारी प्रशांत पाण्डेय ने पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से फोरम के उद्देश्यों, कार्यों एवं संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  पद्मिनी भोई साहू, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  यू.एस. अग्रवाल और  आशीष टिकरिहा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में उपसंचालक कामना सराफ, भारतीय उद्योग परिसंघ के राज्य प्रमुख सतीश पाण्डेय, निर्वाचन साक्षरता क्लब के राज्य स्तरीय मॉस्टर ट्रेनर निधि अग्रवाल, स्टेट रिसोर्स पर्सन मदन उपाध्याय और निर्वाचन साक्षरता क्लब के मॉस्टर ट्रेनर चुन्नीलाल शर्मा सहित मतदाता जागरूकता फोरम के अन्य सदस्य, पदाधिकारी एवं मॉस्टर ट्रेनर्स मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles