देश - विदेश

चिटफंड अभिकर्ताओं को CM भूपेश बघेल ने दी बड़ी राहत, चिटफंड अभिकर्ताओं पर दर्ज FIR होंगे वापस


प्रदेश के किसानों को राहत देने के बाद भूपेश सरकार अब चिंटफंड मामले में फसे अभिकर्ताओं को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड अभिकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लिए जाने का फैसला लिया है, इसके साथ ही भी चिटफंड कंपनियों के दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सोमवार को रायपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि चिडफंड कंपनी के सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चिटफंड अभिकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लिए जाएंगे।

बता दें कि चिटफंड कंपनी राज्य के लोगों को पैसे डबल करने जैसे कई लुभावने लालच देकर करोड़ों रुपयों का चूना लगाकर भाग गए है, इन चिटफंड कंपनियों के खिलाफ प्रदेश के लगभग सभी थानों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है |

कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के जनताओं से वादा किया था की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश के जनताओं की पैसा चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर चिटफंड की राशि लौटाई जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp