LIVE UPDATE

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में सीबीआई की एंट्री पर लगाई रोक, सीबीआई को कार्रवाई से पहले राज्य सरकार से लेनी होगी इजाजत,

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई अब राज्य सरकार के इजाजत के बिना कार्रवाई नहीं कर पाएगी | राज्य शासन ने सीबीआई की एंट्री पर रोक लगा दी है | सीबीआई अब तो राज्य सरकार या फिर कोर्ट की इजाजत से कार्रवाई कर पाएगी |

बता दें कि पूर्व में दी गई सहमति के अनुरूप सीबीआई राज्य के किसी भी इलाके में जांच के लिए आ जा सकती थी, उसके लिए राज्य सरकार की इजाजत की जरुरत नहीं पड़ती थी | लेकिन अब छत्तीसगढ़ में जांच के लिए सीबीआई को राज्य सरकार से इजाजत लेनी पड़ेगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य शासन के गृह विभाग ने केंद्र सरकार को पत्र जारी करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने वर्ष 2001 में इस बारे में केंद्र को दी गई सहमति वापस ले ली है, जिसके तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीबीआई को छत्तीसगढ़ में प्रकरणों की जांच के लिए अधिकृत करने की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने आग्रह करते हुए सीबीआई को कोई भी नई प्रकरण नहीं लेने के लिए निर्देश देने को कहा है |

बता दें कि इस तरह की फैसले लेने वालों में छत्तीसगढ़ तीसरा राज्य है, इसे पहले पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी इस तरह की नियम लागू की जा चुकी है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles