तस्वीरों में देखिए : बिलासपुर में CM भूपेश बघेल का भव्य स्वागत!…3 किमी का सफर 3 घंटे में हुआ तय…..जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम, फूल-मालाओं की होती रही बौछार, धान-चावल से तौले गए भूपेश
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे प्रदेश की मुखिया भूपेश बघेल का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया | कही मुख्यमंत्री को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, तो धान, चावल और लड्डू से तौला गया | मुख्यमंत्री के शहर आगमन को लेकर जिला शहर कांग्रेस के साथ शहर के जनताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला | महज 3 किमी एसईसीएल हेलीपेड से लेकर और छत्तीसगढ़ पहुँचने में भूपेश बघेल को तक़रीबन 3 घंटे लग गए |

ये खबर भी पढ़ें…

CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...


ये खबर भी पढ़ें…

Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...


ये खबर भी पढ़ें…

देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वसंत विहार हेलिपैड से लेकर छत्तीसगढ़ भवन तक जोरदार स्वागत किया गया | शहर के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया | मुख्यमंत्री बघेल भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए |


सरकार बनते ही दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धान से तौला गया, इस दौरान कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे | किसानों ने कर्ज माफ करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किए |



कांग्रेस नेताओं द्वारा जगह-जगह बनाए गए स्वागत स्टेज पर रूककर मुख्यमंत्री ने शहर के नागरिकों को सम्बोधित किया |


कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लड्डू से तौला गया | मुख्यमंत्री ज्यादा सुरक्षा व्यस्था बिना एक आम नेता की तरह लोगों से मिलते दिखे |


मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए शहर के लोगों में काफी उत्साह देखा गया, मुख्यमंत्री ने सभी का अभिनन्दन स्वीकार करते हुए सबसे मिलते रहे |



मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन में उमड़ा जन सैलाब | जिला कांग्रेस के साथ ग्रामीण कांग्रेस ने भी जोरदार किए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशानी के तौर पर मुखिया पगड़ी पहनाया गया |











