LIVE UPDATE

चार जनवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, प्रोटेम स्पीकर दिलाएंगे नए विधायकों को शपथ, 6 बैठकें होगी इस सत्र में, विधानसभा सचिवालय ने पूरी की तैयारियां

भूपेश सरकार की मंत्रिमंडल गठन होने के बाद पांचवी विधानसभा का पहला सत्र 4 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारी पूरी कर ली है | 4 जनवरी से शुरू होने वाली विधानसभा सत्र 11 जनवरी तक चलेगी, इस शीतकालीन सत्र में कुल 6 बैठके होगी |

विधानसभा सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री सक्ति विधायक चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष होंगे, वे 4 जनवरी को अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे | बता दें कि मुख्यमंत्री पद के चौथे दावेदार रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत छत्तीसगढ़ के पांचवे विधानसभा अध्यक्ष होंगे | बताया जा रहा है कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री शपथ समारोह के दिन ही अध्यक्ष पद के लिए चरणदास महंत की भूमिका तय कर दी थी |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मुख्यमंत्री सहित 13 सदस्यों वाली मंत्रिमंडल में अभी 12 मंत्रियों ने शपथ लिया, वही अभी एक पद को खाली रखा गया है | ऐसे में कयास लगाया जा रहा है की भूपेश मंत्रिमंडल में दिग्गज नेता सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, धनेन्द्र साहू, में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है |

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 4 जनवरी को प्रदेश के सभी 90 विधायकों को शपथ दिलाएंगे, वही 7 जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles