LIVE UPDATE

काउंटिंग से पहले निर्वाचन आयोग ने बुलाई सभी 27 कलेक्टरों की बैठक, कल सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर में होगी बैठक…मतगणना को लेकर दी जाएगी ट्रेनिंग

काउंटिंग के पहले जहाँ एक तरफ राजनीतिक पार्टियां आरोप प्रत्यारोप कर चुनावी मैदान में जीताने का दावा कर रही हैं, वहीँ दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग उस जीत पर मुहर लगाने तैयारी भी में जुट गई है | चुनाव आयोग ने काउंटिंग से पहले काउंटिंग की तैयारियों को लेकर कल एक अहम् बैठक बुलाई है । बैठक में सभी 27 जिलों के कलेक्टर्स को उपस्थित रहने कहा गया है |

छत्तीसगढ़ इलेक्शन कमीशन के सीईओ सुब्रत साहू बैठक कल सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम गृह में बैठक लेंगे | बैठक में काउंटिंग को लेकर सभी कलेक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाएगा | इस दौरान सभी निर्वाचन अधिकारी को काउंटिंग के नियमों की जानकारी दी जाएगी | इसके साथ ही काउंटिंग के दौरान एजेंट्स द्वारा आपत्ति, सुझाव को लेकर भी दिखा निर्देश दी जाएगी | पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार संदेह जाहिर कर रही है, बीजेपी और जोगी कांग्रेस भी समय समय पर निर्वाचन आयोग को लगातार कई मुद्दों पर घेरते ही नजर आ रहे हैं | ऐसे में काउंटिंग के दौरान इस तरह के विवादों से निर्वाचन आयोग बचते नजर आएगी | इसके लिए निर्वाचन आयोग पहले से ही पूरी तैयारी करते दिखाई दे रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में आयोग के अन्य कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles