LIVE UPDATE

EC Update : काउंटिंग के लिए अफसरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुरू….जिलाें में जाकर अफसरों को बता रहे, किस तरह करनी है काउंटिंग

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं, प्रदेश के सभी जिलों के मुख्यालय में 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर तथा उप जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत 24 नवंबर को राजनांदगाँव से हुई जहाँ राजनांदगाँव तथा बालोद जिले के अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों का दल अलग-अलग जिला मुख्यालयों में जाकर अधिकारियों को प्रशिक्षित कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कल सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था, इसमें दुर्ग, बेमेतरा तथा कबीरधाम के अधिकारी शामिल हुए। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यू. एस. अग्रवाल तथा मास्टर ट्रेनर पुलक भट्टाचार्य ने अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

मास्टर ट्रेनर पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ईव्हीएम और वीवीपैट खोले जाने, गणना अभिकर्ता की नियुक्ति, अंतिम परिणाम पत्र, निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी करने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी के साथ ही मतगणना के दौरान छोटी-छोटी सावधानियों के बारे में भी विषयवार जानकारी दी जा रही है। नौ दिनों तक चलने वालेे प्रशिक्षण के तहत 29 नवंबर को रायपुर में प्रशिक्षण आयोजित है जिसमें रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार के अधिकारी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सुब्रत साहू ने बताया कि जिला स्तर के अधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद 8 और 9 दिसंबर को मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर, कंट्रोल यूनिट के परिवहन अधिकारी एवं मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद इन्हीं अधिकारियों तथा कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 10 दिसंबर को आब्जर्वर की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles