LIVE UPDATE

भाजपा के पक्ष में वोट करवा रहे दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार, जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई

भाजपा के पक्ष में वोट डलवा रहे मरवाही क्षेत्र के दो पीठासीन अधिकारी को गिरफ्तार कर गया लिया है, दोनों पर आरोप है की चुनाव ड्यूटी के दौरान बीजेपी के पक्ष में मतदाताओं को वोट डालने के लिए कह रहे थे |  शिकायत मिलने पर जांच के बाद शिकायत सही होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी पी दयानन्द के आदेश पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है |

मिली जानकारी के अनुसार पेन्ड्रा गोरेला क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाजपा के पक्ष में वोट डलवा रहे थे , इसकी शिकायत सेमरा बूथ एजेन्ट ने किया था, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए मतदान अधिकरी सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ मोली शिकायत की पुष्टि की उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही दूसरा मामला मरवाही क्षेत्र से है धनौली गांव के बूथ एजेन्ट द्वारा किए गए शिकायत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए कमल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है | मतदान अधिकारी कमल तिवारी भाजपा के एजेन्ट बनकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डलवा रहे थे | कमल तिवारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद जांच की गई इस दौरान शिकायत सही पाया गया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है |

शिकायत मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी पी.दयानन्द ने तत्काल सेमरा पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह और धनौली में पी-3 अधिकारी कमल तिवारी को तत्काल मतदान कार्य से बेदखल कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles