LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में कल PM मोदी और राहुल गाँधी का “बिग शो”!….मोदी पांच घंटे तो राहुल गांधी दो दिनों तक बांधेंगे चुनावी समा, पहले चरण के प्रचार-प्रसार थमने से पहले प्रत्याशियों के पक्ष में मांगेंगे वोट

पहले चरण चुनाव का प्रचार प्रसार थमने से पहले अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मतदाताओं को रिझाने बीजेपी स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस स्टार प्रचारक राहुल गांधी कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है, मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी पांच घंटे छत्तीसगढ़ में रहेंगे, वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे में पांच चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे |

बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में होने वाली विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान 12 नवम्बर को होगा, 10 नवम्बर की शाम प्रचार प्रसार थम जाएगी, ऐसे में प्रचार प्रसार थमने से पहले वोटरों को रिझाने बीजेपी और कांग्रेस अपने -अपने पार्टी के स्टार प्रचारकों की चुनावी आमसभा कार्यक्रम आयोजित किए है, मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 9 नवम्बर को जगदलपुर में विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे, वही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राजनांदगांव बस्तर में पांच चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कल पांच घंटे छत्तीसगढ़ में रहेंगे, प्रधानमंत्री मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार कल सुबह 11.20 पर रायपुर पहुंच जाएंगे, उसके बाद फिर वे MI 17 हैलिकॉप्टर से 12.45 पर जगदलपुर पहुँचेंगे, जहां पर वे ठीक एक बजे विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे,आमसभा को सम्बोधित करने के बाद  3.25 पर वापस रायपुर पहुँचेंगे, जहाँ से वे दिल्ली रवाना हो जाएँगे।

राहुल गांधी का कार्यक्रम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 9 – 10 नवम्बर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे है, इस दौरान वे राजनांदगांव, बस्तर में पांच चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे, वही राजनांदगांव में रोड शो करेंगे, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि राहुल गांधी 9 नवम्बर को पंखाजुर, डोंगरगढ़ में उनकी चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे, वही राजनांदगांव में रोड शो करने के बाद  राहुल गांधी राजनांदगांव में ही रात गुजारेंगे, वहीं दूसरे दिन यानि 10 नवम्बर को  राहुल गांधी बस्तर के जगदलपुर, कोंडगांव और चारामा में चुनावी आमसभा लेने के साथ ही प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles