TI Transfer Breaking : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 टीआई इधर से उधर; जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी किए तबादला आदेश, अजय झा को आमानाका, सुधांशु बघेल को उरला और रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाने की जिम्मेदारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने चार निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत शहर के तीन महत्वपूर्ण थानों तेलीबांधा, आमानाका और उरला को नए थाना प्रभारी मिले हैं। वहीं टिकरापारा थाने में पदस्थ प्रमोटी निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अजय झा को आमानाका थाने का प्रभारी बनाया गया है। सुधांशु बघेल को उरला थाना टीआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस कमिश्नर की समीक्षा बैठक के बाद बदलाव
यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला की थाना प्रभारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद सामने आया है। गुरुवार को आयोजित बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, थानों में लंबित मामलों और पुलिसिंग की स्थिति की समीक्षा की गई थी।
बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों और लंबित प्रकरणों को लेकर कुछ थाना प्रभारियों को फटकार भी लगाई गई थी। इसके बाद चार निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।
देखें सूची

