छत्तीसगढ़ खबरें

Raipur Anwar Dhebar ED Raid: रायपुर में ED की बड़ी रेड, अनवर ढेबर के ठिकानों पर दबिश जारी, 3-4 ठिकानों पर ED की छापेमारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम कारोबारी अनवर ढेबर के ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रायपुर में तीन से चार स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई है। इनमें बैरन बाजार स्थित अनवर ढेबर का आवास भी शामिल है।

सुबह दो गाड़ियों से पहुंचे ED के अधिकारियों ने घर के भीतर जांच शुरू की। टीम मकान के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या मिला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर फिर जांच के दायरे में

अनवर ढेबर रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भाई हैं। उनका नाम छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में सामने आया था। इस मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कड़ी शर्तों के साथ जमानत भी मिली थी।

हालांकि, शुक्रवार को ED ने जिन ठिकानों पर दबिश दी है, वह कार्रवाई सीधे शराब घोटाले से संबंधित है या किसी अन्य मामले की जांच का हिस्सा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तीन से चार ठिकानों पर जांच, कार्रवाई की वजह पर सस्पेंस

सूत्रों के हवाले से तीन से चार स्थानों पर ED की टीमों के पहुंचने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक छापेमारी के उद्देश्य और जांच के विषय में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस छापेमारी के पीछे कौन-सा मामला है और जांच का अगला दायरा क्या होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp