LIVE UPDATE

बसपा ने जारी की प्रत्याशियों के अंतिम सूची.पाली तानाखार से तपेश्वर मरावी,खरसिया से नारायण सिदार होंगे प्रत्याशी.देखिए लिस्ट

दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन आज बसपा ने अपने शेष बचे 4 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी है,बसपा सुप्रीमों मायावती ने सूची जारी करते हुए पाली तानाखार से तपेश्वर मरावी को प्रत्याशी बनाया है,वहीं भरतपुर सोनहत से कृष्णा प्रसाद चेरवा, खरसिया से नारायण सिदार और अम्बिकापुर से सीताराम मानिकपुरी को प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि प्रदेश के 90 सीटों पर इस बार बसपा जोगी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है,गठबंधन में तय की गई सीटों के अनुसार 90 में से 55 सीटों पर जनता कांग्रेस जोगी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे वही 35 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी,बसपा इससे पहले 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया था,बाकी बचे चार सीटों पर आज नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी है |     

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles