राजनीति
Trending

CM विष्णुदेव साय ने रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना, धर्मेंद्र प्रधान से भी हुई मुलाकात


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर पहुंचे। यहां उन्होंने रामचंडी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री गांव में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन, राज्य की समृद्धि और निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं ओडिशा के संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा और विधायक संपत अग्रवाल सहित समाज के पदाधिकारी, समाजजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री निवास में धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

धर्मेंद्र प्रधान की छत्तीसगढ़ यात्रा और मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, मुलाकात में किन विशिष्ट मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp