चुनाव

बेलतरा प्रत्याशी अनिल टाह ने दाखिल किया नामांकन,कहा जनता कांग्रेस की रिकार्ड तो़ड़ मतों से होगी जीत,जनता चाह रही है बदलाव.


जनता कांग्रेस जोगी के बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी अनिल टाह ने शुभ मुहूर्त 11 बजकर 11 मिनट और 11 सेकेंड पर बेलतरा के  रिटर्निंग अधिकारी सौमिल रंजन चौबे के कोर्ट में नामांकन दाखिल किया,इस दौरान उनके परिवार सहित नजदीकी लोग भी मौजूद थे,बताया जा रहा है कि अनिल टाह ने नामांकन का पहला सेट दाखिल किया है,बाकी सेट वे जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजित जोगी के साथ गुरूवार को बिलासपुर जिले के सभी सीटों के प्रत्याशी के साथ एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे |

जोगी की बनेगी सरकार

नामांकन का पहला सेट दाखिल करने के बाद अनिल टाह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अन्तर है,प्रदेश की जनता इस बार बदलाव चाह रहे है,क्षेत्र के जनता भाजपा से परेशान है,इस बार विधानसभा चुनाव बसपा और जनता कांग्रेस जोगी मिलकर लड़ रही है,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में ना भाजपा की सरकार बनेगी न कांग्रेस की सिर्फ जोगी की सरकार बनेगी |

भाजपा पर जमकर साधा निशाना

बेलतरा प्रत्याशी अनिल टाह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम की माला जपने वाले भाजपा सरकार विकास की बात करते आ रही है,लेकिन बेलतरा में विकास कही नहीं दिखाई देती,बेलतरा के आधे हिस्से शहर में होने के बावजूद भी क्षेत्र के जनता मुलभुत सुविधा के लिए तरस रहे है,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता 15 साल से भाजपा सरकार से त्रस्त हो चूका है, जाहिर सी बात है की यहां से जनता कांग्रेस की रिकार्ड तो़ड़ मतों से जीत होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp