LIVE UPDATE

मतदाताओं को रिझाने आज प्रदेश में BJP स्टार प्रचारकों का जमावड़ा, स्मृति ईरानी,उमा भारती,सहित कई केंद्रीय मंत्री,प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

पहले चरण के 18 विधानसभा सीटों के बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने व चुनावी सभा को सम्बोधित करने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,रविशंकर प्रसाद,उमा भारती,रामकृपाल यादव व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज छत्तीसगढ़ आ रहे है,जहां पर ये सब अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे |

मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी आज दोपहर 2.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और हेलीकाप्टर से राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचेगी,जहां पर वे दोपहर 3.15 बजे डोंगरगढ़, शाम 4.05 बजे डोंगरगांव और शाम 4.55 बजे राजनांदगांव में चुनावी आमसभा को संबोधित करेगी, आमसभा को सम्बोधित करने  के बाद केन्द्रीय मंत्री शाम 5.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी,वही केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद  सुबह 10 बजे हेलिकाप्टर से किरंदुल रवाना होंगे,सुबह 11.30 बजे किरंदुल विधासभा दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे,इसके बाद केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1 बजे किरंदुल से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे मोहला मानपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.45 बजे मोहला मानपुर से प्रस्थान कर अंबागढ़ चौकी में दोपहर 3.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शाम 4.05 अंबागढ़ चौकी से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे फिर वहां से शाम 7.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे,इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री उमा भारती नागपुर से हेलीकाप्टर से 10.15 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगी,जहां दोपहर 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगीं। दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से नागपुर रवाना होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव  रायपुर पहुंच चुके है,वे हेलीकाप्टर से कांकेर के लिए रवाना होंगे,तय कार्यक्रम के अनुसार  सुबह 11 बजे कांकेर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पखांजुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। भोजन उपरांत भानुप्रतापपुर रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7.40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे,इसके साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी छत्तीसगढ़ पहुंच चुके है,कुछ देर बाद वे नारायणपुर से कोंटा प्रस्थान कर 11.30 बजे कोंटा में आमसभा को संबोधित करेंगे,इसके बाद दोपहर 12.35 बजे कोंटा से बस्तर प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बस्तर (बकावंड) में आमसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कोण्डागांव में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। कोंडागांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles