रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों में अब ज्यादा कंफर्म होगी टिकट; वेटिंग घटने की उम्मीद


बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रेल यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से पुराने ICF कोचों की जगह आधुनिक LHB (Linke Hofmann Busch) कोच उपलब्ध कराए हैं। वर्तमान में SECR से चलने वाली 26 ट्रेनों के 34 रैक में LHB कोच संचालित किए जा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से लैस इन कोचों से यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और स्थिर सफर का लाभ मिल रहा है। साथ ही अधिक बर्थ होने के कारण खासकर पीक सीजन में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ी है।

तेज रफ्तार में कम झटके, सुरक्षा भी ज्यादा

जर्मन तकनीक पर आधारित LHB कोच अपनी मजबूत संरचना और आधुनिक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। इनमें बेहतर सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे ट्रेन के तेज रफ्तार से चलने के दौरान यात्रियों को झटके और कंपन अपेक्षाकृत कम महसूस होते हैं।

LHB कोचों की डिजाइन ट्रेन की स्थिरता बढ़ाने के साथ दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

एक कोच में अब ज्यादा बर्थ, वेटिंग से मिल सकती है राहत

LHB कोचों में पारंपरिक ICF कोचों की तुलना में अधिक बर्थ उपलब्ध होती हैं। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलता है।

  • LHB स्लीपर कोच: 80 बर्थ, जबकि ICF में 72
  • LHB AC-3 कोच: 72 बर्थ, जबकि ICF में 64
  • LHB AC-2 कोच: 62 बर्थ, जबकि ICF में 46

यानी एक ही श्रेणी के कोच में ज्यादा यात्रियों के लिए सीट उपलब्ध होने से छुट्टियों और पीक सीजन के दौरान वेटिंग लिस्ट कम होने और कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन प्रमुख ट्रेनों में मिल रही LHB कोच की सुविधा

SECR के अंतर्गत चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में आधुनिक LHB कोच संचालित किए जा रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, शिवनाथ एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

इन ट्रेनों के जरिए बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ और कोरबा जैसे प्रमुख शहरों से दिल्ली, अमृतसर, बीकानेर, एर्नाकुलम, चेन्नई, पुणे, भोपाल, इंदौर और कानपुर समेत देश के कई शहरों तक यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल रहा है।

यात्रियों को एक साथ कई फायदे

रेलवे की इस पहल से यात्रियों को सिर्फ बेहतर कोच ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, आराम और अधिक बर्थ जैसे तीन बड़े फायदे मिल रहे हैं। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में LHB कोच यात्रियों के सफर को पहले की तुलना में ज्यादा आरामदायक बनाने में मदद कर रहे हैं।

SECR द्वारा पुराने ICF कोचों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर आधुनिक LHB कोचों का विस्तार रेलवे के सुरक्षित और आधुनिक यात्री परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp