नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, सरकार ने जारी की हेल्पलाइन; सुरक्षित वापसी के लिए सरकार अलर्ट

रायपुर, 26 अगस्त 2026। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के चलते फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सरकार प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सक्रियता से काम कर रही है।
प्रदेश के नागरिक या उनके परिजन किसी भी प्रकार की सहायता अथवा आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1070 तथा दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।