तिरंगे से नितिन नवीन तक…एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का सियासी पारा, कांग्रेस नेता पर FIR


रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। बेमेतरा जिला कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष अरुण साहू के खिलाफ राष्ट्रध्वज के अपमान के आरोप में FIR दर्ज की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत देकर सोशल मीडिया पर किए गए कथित पोस्ट को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्ट के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बदनाम करने की कोशिश भी की गई। विवाद बढ़ने के बाद कथित पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया, लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था। भाजपा नेता ने पुलिस को पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी सौंपा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 और BNS की धारा 356 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट की वास्तविकता, उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ हुई या नहीं और पोस्ट के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

जांच के बाद साफ होगी तस्वीर

फिलहाल पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज की है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस पोस्ट से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp