LIVE UPDATE

IAS Transfer Breaking : प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 29 IAS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer MP) किया गया है। युवा कल्याण विभाग और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सचिव बदले गए हैं। श्रम विभाग और सहकारिता विभाग में नए उप सचिव की नियुक्ति की गई है। सोनिया मीना समेत कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से सरकार के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 17 जून को जारी किया है।

केसी गुप्ता अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनिरुद्ध मुकर्जी को अपर मुख्य सचिव पर्यावरण विभाग और पर्यावरण आयुक्त के साथ महानिदेशक एप्को पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गुलशन बामरा को प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। सोनिया मीना को आयुक्त-सह-संचालक संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल इंदौर के संभागीय सचिव पद पर शैली कानश को नियुक्त किया गया है। अरविंद कुमार शाह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत पद की जिम्मेदारी दी गई है। मंजूषा विक्रांत राय को पशु पालन एवं डेयरी विभाग का उप सचिव बनाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग का अपर सचिव भारती जाटव ओगरे को बनाया गया है।

भोपाल और रीवा संभाग के नए आयुक्त कौन?
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव पद पर संजीव कुमार को नियुक्त किया गया है, जो पहले भोपाल संभाग के आयुक्त पद पर कार्यरत थे। अब भोपाल संभाग के नए आयुक्त कर्मवीर शर्मा होंगे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की सचिव पद की जिम्मेदारी बाबू सिंह जामोद को सौंपी गई है, जो पहले रीवा संभाग आयुक्त पद पर तैनात थे। वहीं रीवा संभाग का नया आयुक्त शैलेंद्र सिंह को बनाया गया है। 

इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
बजट संचालक पद पर हर्षिका सिंह को नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक पद की जिम्मेदारी रोहित सिंह को सौंपी गई है इसके अलावा वह अपर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। मनोज पुष्प को संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अमित तोमर को प्रबंध संचालक ,ऊर्जा विकास निगम पद पर नियुक्त किया गया है। वह नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा पद का अतिरिक्त पद का प्रभार भी संभालेंगे। ई. रमेश कुमार को प्रमुख सचिव राजस्व विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त, प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वह राजस्व मंडल ग्वालियर सदस्य पद अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। एमपी आईएएस तबादला सूची नीचे दी गई है ।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS Sundarraj P: बस्तर आईजी सुंदरराज पी. को मिला सेंट्रल डेपुटेशन, अब NIA के नए आईजी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
IPS Sundarraj P: बस्तर आईजी सुंदरराज पी. को मिला सेंट्रल डेपुटेशन, अब NIA के नए आईजी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी पी. सुंदरराज को केंद्र सरकार ने एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp