CM विष्णुदेव साय का हैदराबाद दौरा: इन्वेस्टर्स मीट में होंगे शामिल, उद्योगपतियों को देंगे न्योता…देखें पूरा ‘CM Schedule’


रायपुर, 10 जून 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 और 12 जून को दिल्ली और हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री इस दौरान हैदराबाद में आयोजित एक महत्वपूर्ण इन्वेस्टर्स मीट (Investor Meet) में शामिल होंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।


मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
11 जून 2026 (गुरुवार) – दिल्ली से हैदराबाद प्रस्थान
शाम 06:15 बजे: छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा प्रस्थान।
शाम 07:00 बजे: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली आगमन।
शाम 07:45 बजे: इंडिगो फ्लाइट (6E-6601) द्वारा हैदराबाद के लिए रवाना।
रात 10:05 बजे: राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद आगमन।
रात 10:15 बजे: एयरपोर्ट से कार द्वारा होटल के लिए प्रस्थान।
रात 11:15 बजे: होटल पार्क हयात (बंजारा हिल्स, हैदराबाद) आगमन एवं रात्रि विश्राम।


12 जून 2026 (शुक्रवार) – इन्वेस्टर्स मीट और रायपुर वापसी
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक: होटल पार्क हयात में इन्वेस्टर्स मीट (Investor Meet) और आरक्षित कार्यक्रम।
दोपहर 03:50 बजे: होटल पार्क हयात से कार द्वारा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
शाम 04:50 बजे: राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद आगमन।
शाम 06:00 बजे: इंडिगो फ्लाइट (6E-7248) द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान।
शाम 07:50 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर आगमन।
रात 08:00 बजे: एयरपोर्ट से रायपुर निवास के लिए कार द्वारा रवाना।
रात 08:20 बजे: मुख्यमंत्री निवास (सिविल लाइन, रायपुर) आगमन।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp