Bilaspur News: 5 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले दोनों नाबालिगों को सजा, किशोर न्याय बोर्ड ने सुनाया 3-3 साल का फैसला


बिलासपुर, 7 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से गैंगरेप के नाबालिग दोषियों को किशोर न्याय बोर्ड ने 3-3 साल की सजा सुनाई है। आरोपियों ने मासूम बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद दो दिन तक बच्ची सदमे में रही। दो साल पहले हुई इस घटना पर अब किशोर न्याय बोर्ड ने बड़ा फैसला सुनाया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

यह है पूरा मामला

पीड़ित बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। दिन भर घर से बाहर रहते हैं। बच्ची घर में अपनी दादी के साथ रहती है। करीब दो साल पहले मार्च 2024 को बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। बच्ची को देखकर गांव के 16 साल के दो लड़के उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने घर ले गए।

मासूम बच्ची को घर लेकर जाने के बाद दोनों बदमाशों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे घर के बाहर छोड़ दिया। घटना के बाद बच्ची सदमे में आ गई थी, वो गुमसुम थी और दर्द से परेशान थी। बच्ची अपनी दादी से सारी बातें बताती थी। लेकिन, उसे भी कुछ नहीं बताया। हालत देखकर उसकी दादी ने पूछा तो दर्द से कराहती बच्ची ने आपबीती बताई।

किशोर न्याय बोर्ड में चला ट्रॉयल, दो नाबालिग दोषी

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने तत्काल केस दर्ज कर वैज्ञानिक और विधिसम्मत तरीके से विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर दोनों नाबालिग लड़कों को अभिरक्षा में लेकर उनका भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद चार्जशीट पेश किया गया। ट्रॉयल के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों नाबालिग को दोषी पाया गया।

न्यायालय ने पुलिस विवेचना को माना निष्पक्ष और त्रुटिरहित

इस मामले की सुनवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड ने अपने निर्णय में कहा कि, विवेचना अधिकारी द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर की गई पूरी जांच विधिसम्मत, निष्पक्ष और त्रुटिरहित पाई गई। न्यायालय ने यह भी माना कि विवेचना में किसी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp