LIVE UPDATE

बिलासपुर में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: ‘माहौल रेस्टोरेंट’ में बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब, 5 रईसजादे रंगे हाथों धराए!



बिलासपुर, 11 जून 2026। न्यायधानी के चकरभाठा रोड और रायपुर रोड पर स्थित होटलों और ढाबों में इन दिनों अवैध रूप से शराब परोसने का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। आबकारी संभागीय उड़नदस्ता की टीम ने मंगलवार रात को चकरभाठा रोड स्थित ‘माहौल रेस्टोरेंट’ और ‘काली ढाबा’ में औचक दबिश दी, जहां बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से शराब पिलाई जा रही थी।


रंगे हाथों पकड़े गए रसूखदार, लेकिन…
कार्रवाई के दौरान टीम ने रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसते हुए एक कर्मचारी और मौके पर जाम झलका रहे 5 रसूखदार रईसजादों को रंगे हाथों पकड़ा। आबकारी एक्ट की धारा 36(ए) और 36(बी) के तहत कार्रवाई तो की गई है, लेकिन अब इस पूरी कार्रवाई पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में टीआई सस्पेंड: SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड, जानें वजह
बिलासपुर में टीआई सस्पेंड: SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड, जानें वजह
June 19, 2026
बिलासपुर, 19 जून 2026 : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


‘सेटिंग’ और लेन-देन के गंभीर आरोप!
हैरानी की बात यह है कि आबकारी अधिकारियों ने इस पूरी कार्रवाई में इतनी गोपनीयता बरती कि पकड़े गए रसूखदारों के नाम तक उजागर नहीं किए। उड़नदस्ता के अधिकारी यह साफ करने से बच रहे हैं कि मुख्य कार्रवाई रेस्टोरेंट संचालक पर हुई है या सिर्फ मैनेजर को बलि का बकरा बनाया गया है। बाजार में चर्चा गरम है कि मोटी रकम की सांठगांठ कर मुख्य संचालक को बचा लिया गया है। आबकारी विभाग की ओर से इस बड़ी कार्रवाई का न तो कोई आधिकारिक विवरण जारी किया गया और न ही कोई फोटो-वीडियो सार्वजनिक की गई।


रायपुर रोड पर ‘कार सर्विस’ का नया ट्रेंड
खबर तो यह भी है कि रायपुर रोड पर स्थित अधिकांश ढाबों और रेस्टोरेंट में इन दिनों ‘कार सर्विस’ का नया कल्चर तेजी से पनप रहा है। रसूखदार अपनी लग्जरी कारों में बैठकर सरेआम शराब पी रहे हैं और ढाबा संचालक पुलिस व आबकारी के खौफ से बेपरवाह होकर सीधे गाड़ियों तक चखना और खाना पहुंचा रहे हैं। रात होते ही इन ढाबों के बाहर लग्जरी कारों का मेला लग जाता है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
ठेकेदार से एसी, टाइल्स, एलईडी टीवी और सोने-हीरे की अंगूठियां तक मंगाईं; इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत का आरोप में गिरफ्तार, एफआईआर में कई बड़े खुलासे
ठेकेदार से एसी, टाइल्स, एलईडी टीवी और सोने-हीरे की अंगूठियां तक मंगाईं; इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत का आरोप में गिरफ्तार, एफआईआर में कई बड़े खुलासे
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp