Trending

CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव


रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य के चार जिलों—रायपुर ग्रामीण, कोंडागांव, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा—के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ट्रेनिंग पर भेजे गए हैं। उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों को अस्थायी प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पंकज चंद्रा, वेदव्रत सिरमौर और विजय पांडेय को 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस अकादमी (NPA) में विशेष प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन अधिकारियों को मिला जिलों का प्रभार:

  • मनीषा ठाकुर रावटे — रायपुर ग्रामीण
  • विमल कुमार बैस — जांजगीर-चांपा
  • त्रिलोक बंसल — कोंडागांव
  • नीरज चंद्राकर — गरियाबंद

ट्रेनिंग अवधि के दौरान नए प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव पूरी तरह अस्थायी है और प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद मूल पदस्थापन बहाल किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp