LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: छुट्टियों में भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय, संपत्ति-रजिस्ट्री अब बिना रुकावट

छत्तीसगढ़ में आम जनता को संपत्ति की खरीदी-बिक्री में राहत देने के लिए पंजीयन विभाग ने अहम निर्णय लिया है। मार्च महीने के अंत में आने वाली छुट्टियों के दौरान भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, जिससे रजिस्ट्री कार्य बिना बाधा जारी रहेगा।

पंजीयन विभाग छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मार्च के अंत में पड़ने वाले शासकीय अवकाश के बावजूद पंजीयन कार्यालयों का संचालन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश के तहत शनिवार, रविवार और महावीर जयंती के दिन भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि लोगों को संपत्ति रजिस्ट्री में किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि, राम नवमी और ईद के दिन कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा 31 मार्च को कोषालय और बैंकों में भी शासकीय लेनदेन जारी रहेगा, जिससे वित्तीय वर्ष 2025-26 के सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
तरबूज खाने से बच्चे की मौत; 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल
तरबूज खाने से बच्चे की मौत; 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल
May 12, 2026
रायपुर, 11 मई 2026/ जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक बच्चे की मृत्यु तथा 3...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंजीयन विभाग राज्य के प्रमुख राजस्व जुटाने वाले विभागों में से एक है। ऐसे में वित्तीय वर्ष के अंत में कामकाज को तेज करते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे राजस्व संग्रह में किसी तरह की बाधा न आए और आम जनता को भी राहत मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
May 12, 2026
रायपुर, 12 मई 2026 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 मई को शाम 6 बजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles