LIVE UPDATE

बरसों पहले शुरू हुई प्रक्रिया, आज मिली उड़ान: बिलासपुर एयरपोर्ट नाइट लैंडिंग को तैयार

बिलासपुर, 7 फ़रवरी 2026। बिलासपुर एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग की अनुमति मिलना किसी एक दिन की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह कई वर्षों से किए गए सतत प्रयासों, योजनाओं और प्रक्रियाओं का परिणाम है। एयरपोर्ट को 4C कैटेगरी की ओर ले जाने की दिशा में यह एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C VFR श्रेणी की पूरी अनुमति मिल चुकी थी। उसी दौरान आगे की तैयारी करते हुए 3C IFR और 4C VFR कैटेगरी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। नाइट लैंडिंग के लिए जरूरी तकनीकी उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई और इसके लिए इंस्पेक्शन फीस भी शासन द्वारा जमा की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार के आवेदनों का तेजी से करें निराकरण, जनता का भरोसा जीतें अधिकारी : कलेक्टर संजय अग्रवाल
सुशासन तिहार के आवेदनों का तेजी से करें निराकरण, जनता का भरोसा जीतें अधिकारी : कलेक्टर संजय अग्रवाल
June 9, 2026
बिलासपुर, 09 जून 2026। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


इन सभी तथ्यों को लेकर तत्कालीन विधायक शैलेश पांडेय द्वारा विधानसभा में प्रश्न उठाया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सदन में स्पष्ट जवाब देते हुए सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी थी। उसी समय यह साफ हो गया था कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार और उन्नयन की दिशा में काम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है।


हवाई सेवा समिति के लगातार प्रयासों को भी इस सफलता का अहम आधार माना जा रहा है। समिति के सदस्यों ने सरकार चाहे किसी भी दल की रही हो, एयरपोर्ट विकास के मुद्दे को लगातार प्राथमिकता में रखा।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मिली मंजूरी, CSPTCL का आएगा IPO…पढ़ें कैबिनेट के निर्णय
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मिली मंजूरी, CSPTCL का आएगा IPO…पढ़ें कैबिनेट के निर्णय
June 9, 2026
रायपुर, 09 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


अब नाइट लैंडिंग की अनुमति मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि पिछले कई वर्षों की तैयारी, दस्तावेजी प्रक्रिया और तकनीकी कार्यों का परिणाम अब सामने आया है। इससे बिलासपुर में हवाई सेवाओं का विस्तार होगा और व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।


एयरपोर्ट को भविष्य में 4C कैटेगरी तक ले जाने की दिशा में यह निर्णय एक मजबूत आधार साबित होगा। जिले के नागरिकों ने इसे बिलासपुर के विकास की लंबी लड़ाई की जीत बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-खाद-बीज और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
CG-खाद-बीज और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
June 9, 2026
बिलासपुर, 9 जून 2026। किसानों को खाद, बीज, यूरिया और बिजली की उपलब्धता में आ रही समस्याओं को लेकर जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *