LIVE UPDATE
Trending

CG News: असिस्टेंट प्रोफेसरों की सीधी भर्ती, मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्राध्यापकों की होगी भर्ती, पीएससी को भेजा गया पत्र

रायपुर, 1 अगस्त 2025. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में चिकित्सा शिक्षा को और अधिक गुणवत्तापूर्ण, सुदृढ़ और सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के 125 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को पत्र प्रेषित कर औपचारिक रूप से इन पदों की पूर्ति हेतु मांग भेजी है। यह प्रस्ताव विभागीय स्वीकृति के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि भर्ती प्रक्रिया शीघ्र और पारदर्शी ढंग से पूरी की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
April 22, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार के इस निर्णय से शासकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता सुदृढ़ होगी, जिससे विद्यार्थियों को विशेषज्ञता-सम्पन्न, गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएगी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला को भी मजबूत बनाएगी।

सरकार की यह पहल राज्य को चिकित्सा शिक्षा में आत्मनिर्भर और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
April 22, 2026
रायपुर 22 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles