LIVE UPDATE

CG-ब्रेकिंग: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत के आरोप में बीईओ हटाए गए, क्लर्क निलंबित

बिलासपुर, 22 मार्च 2025/ भ्रष्टाचार का आरोप प्रारंभिक जांच में सही पाये जाने पर कोटा बीईओ सहित एक क्लर्क के विरूद्व कठोर कार्रवाई की गई है। बीईओ को जहां पद से हटाकर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, वहीं क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने ये कार्रवाई की है। कोटा बीईओ का प्रभार खुरदूर के प्राचार्य नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा को सौंपा गया है।


      दरअसल कोटा विकासखण्ड की शिक्षिका श्रीमती नीलम भारद्वाज ने पखवाड़े भर पहले कलेक्टर द्वारा आयोजित कर्मचारी जनदर्शन में एक शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके शिक्षक पति के देहावसान उपरांत उनके स्वत्वों के भुगतान के लिए 1.24 लाख रूपये का रिश्वत मांगा जा रहा है। बीईओ को जानकारी देने के बाद उनके द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके शिकायत को टीएल पंजी में दर्ज किया और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए।  जांच में महिला द्वारा लगाया गया आरोप सही पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
April 30, 2026
जीपीएम, 30 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा नवीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीईओ श्री विजय पाण्डे एवं लिपिक एकादशी पोर्ते ने मिलकर महिला शिक्षिक को परेशान किया। बिना रिश्वत लिए उनके वास्तविक स्वत्वों को भुगतान नहीं किया जा रहा था। जान बूझकर विलंबित एवं परेशान किया जा रहा था। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर बीईओ विजय टाण्डेय को हटा दिया गया है। उनके विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तब तक के लिए उन्हे खुरदूर कोटा में प्राचार्य पद पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। वहीं सहायक वर्ग 2 श्री एकादशी पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में श्री पोर्ते को रतनपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल में मुख्यालय नियत किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दी जायेगी।
पटेल/108/434

ये खबर भी पढ़ें…
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
April 30, 2026
बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित 2000 करोड़ रुपये के सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles