LIVE UPDATE

Bilaspur News: व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुकेश अधिजा पर व्यापारी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, सिरगिट्टी पुलिस की भूमिका पर भी खड़े किये सवाल, प्रेस कांफ्रेंस कर पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए लगाया गुहार

Bilaspur News: तिफरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुकेश अधिजा के खिलाफ व्यापारी धीरज कछवाहा ने आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है, साथ ही सिरगिट्टी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े करते हुए कार्रवाई नहीं करने की बात कही है | व्यापारी के आरोप ने एकबार फिर पुलिस प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है |

बिलासपुर प्रेस भवन में तिफरा सब्जी व्यवसायी धीरज कछवाहा ने मीडिया को बताया कि दो महीने पहले उनके पिता दिनेश कछवाहा और भाई विकास कछवाहा पर सब्जी व्यापारी रामकुमार साहू ने रॉड और डंडे से जान लेवा हमला किया था. जिसमें उनके पिता दिनेश कछवाहा की सिर पर गंभीर चोट आई थी.अभी तक उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.जहां उनकी स्थिति गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए चयन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धीरज कछवाहा ने मीडिया को बताया कि इस हमले के बाद सिरगिट्टी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था. जिसके बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया, बल्कि पुलिस आरोपियों की बचाव करने में लगी हुई है।

पीड़ित परिवार ने सिरगिट्टी पुलिस विवेचना अधिकारी विजय शर्मा पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा दी जा रही आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है. पुलिस आरोपियों को बचा रही है. घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जबकि अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सिरगिट्टी पुलिस को इस मामले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, और पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
May 21, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही है. उन पर राजनितिक और व्यापरिक रूप पर दबाव बनाया जा रहा है।

सब्जी मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश अधीजा ने असंवैधानिक और गैर-कानूनी तरीके से पांच दिनों के लिए दुकान बंद करने का निर्देश दिया था. अध्यक्ष आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाये जाने की मांग की है. अगर किसी भी तरह की कोई उचित कार्रवाई नहीं की जाएगी तो पीड़ित परिवार आमरण अनशन पर बैठने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles