LIVE UPDATE

राज्योत्सव: आज दूसरे दिन राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल, पार्श्व गायिका नीति मोहन, आरु समेत कई कलाकार देंगे प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के अंतर्गत 5 नवम्बर को राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका के दीप प्रज्ज्वलन से होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्रीजी तक पहुंचाना है पैसा”…रेंजर के आरोप से वन विभाग में मचा हड़कंप, SDO का काला चिट्ठा DFO को पत्र में भेजा, SDO बोलते हैं…
मंत्रीजी तक पहुंचाना है पैसा”…रेंजर के आरोप से वन विभाग में मचा हड़कंप, SDO का काला चिट्ठा DFO को पत्र में भेजा, SDO बोलते हैं…
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। नंदनवन पक्षी विहार में पदस्थ संयुक्त वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 4 नवम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। 6 नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। राज्योत्सव स्थल पर सभी शासकीय विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया है।

यहां सार्वजनिक उपक्रम एवं वाणिज्यिक संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन सह विक्रय के स्टॉल लगाए गए हैं। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट, शासकीय विभागों की प्रदर्शनी एवं मीना बाजार को देखने हजारों की संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं। राज्योत्सव स्थल की साज-सज्जा बेहद आकर्षक है, जो आने वाले लुभा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस विधायक के डॉक्टर बेटे की सेवा समाप्त; सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सेवा समाप्ति का आदेश, कार्रवाई से गरमाई राजनीति
CG-कांग्रेस विधायक के डॉक्टर बेटे की सेवा समाप्त; सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सेवा समाप्ति का आदेश, कार्रवाई से गरमाई राजनीति
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रशासनिक कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज पार्श्व गायिका नीति मोहन और आरु साहू की प्रस्तुति
राज्योत्सव में 5 नवम्बर को संध्या 5 बजे से  पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा बैंजों, शहनाई एवं बांसुरी के माध्यम से लोक धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। संध्या 6 बजे से मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा की प्रस्तुति के बाद राजेश अवस्थी का गायन, आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति एवं रात्रि 8.30 बजे से सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका नीति मोहन की प्रस्तुति होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान आत्मीयता, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles