LIVE UPDATE

गजब के महापौर : मेयर की रक्तदान एक्टिंग, ड्रिप लगवाकर फोटो खिंचवाई, फिर खून दिए बिना चले गए मेयर, वीडियो वायरल होने पर दे रहे ये सफाई

महापौर का फर्जी रक्तदान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, यूपी के मुरादाबाद में एक ब्लड डोनेशन में ड्रिप लगवाकर रक्तदान का पोज देते और बाद में खिलखिलाकर हंसते हुए मेयर विनोद अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. करीब 22 सेकंड के इस वीडियो में दिखता है कि वे रक्तदान करने का पोज बनाकर फोटो खिंचवाते हैं और बाद में हंसी ठहाकों के बीच बिना ब्लड डोनेट किए ही वहां से निकल जाते हैं. इस मुद्दे पर अब मेयर की सफाई सामने आई है।

वीडियो वायरल होने के बाद मेयर विनोद अग्रवाल ने अपनी सफाई में कहा है कि चेक अप के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वे दिल के मरीज हैं, लिहाजा वे ब्लड डोनेट नहीं कर सकते. बहरहाल उनके वायरल वीडियो के बाद लोग उनके फोटो सेशन की आलोचना कर रहे हैं और इसे नैतिकता के खिलाफ बता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cg job vacancy 2024 : PHE विभाग में 181 पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी मंजूरी

22 सेकेंड का है वायरल वीडियो
वायरल वीडियो 22 सेकेंड का है. वीडियो में डॉक्टर ने पहले मेयर विनोद अग्रवाल का बीपी चेक किया, फिर इंजेक्शन निकाल कर बिना डोनेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी. ब्लड डोनेशन करने से पहले मेयर के हाथ में पुश बॉल पकड़ा दी. मेयर दो बाद से उठते हुए दिखाई दिए. इस दौरान वह जोर-जोर से हंस रहे थे. उन्होंने डॉक्टर साहब से कहा ‘रहने दीजिए हम तो ऐसे ही आए हैं.’ यह कहते हुए वह बेड से उठकर चले जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles