LIVE UPDATE

CG: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर निलंबित, भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस

CG: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस को लेकर सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर कड़ाई जमीनी स्तर पर भी उतनी ही सख्त नजर आ रही है। इसकी बानगी एक बार फिर सरकार की त्वरित कार्रवाई से दिखती है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रांसफर पर रोक: विशेष परिस्थितियों में ही CM की मंजूरी से मिलेगा स्थानांतरण, इस वजह से जारी हुआ आदेश
CG-ट्रांसफर पर रोक: विशेष परिस्थितियों में ही CM की मंजूरी से मिलेगा स्थानांतरण, इस वजह से जारी हुआ आदेश
April 29, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 29 अप्रैल 2026। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने अहम प्रशासनिक निर्णय लिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना के प्रकाश में आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे।

CG: जांच के उपरांत छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
April 30, 2026
जीपीएम, 30 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा नवीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस में कड़े तेवर दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने निलंबन की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक लापरवाही उन्हें बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं होगी।

CG MLA Devendra Yadav: देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, दूसरी बार जमानत याचिका खारिज, अभी इतने दिन और रहना होगा जेल में

ये खबर भी पढ़ें…
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
April 30, 2026
बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित 2000 करोड़ रुपये के सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का मामला सामने आने पर इस घटना की जाँच का दायित्व मुख्य सचिव के पश्चात सबसे वरिष्ठ अधिकारी को देना यह स्पष्ट करता है कि इस राज्य में अब प्रशासनिक ढिलाई के दिन बीत चुके हैं । यदि किसी ने लापरवाही या भ्रष्टाचार किया, तो उस पर कार्यवाही अवश्य होगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सीएम के रौद्र रूप कई प्रशासनिक निर्णयों में दृष्टिगोचर हुए हैं। सीएम शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बिलकुल भी लापरवाही नहीं चाहते। मुख्यमंत्री साय ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुशासन की सरकार है और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है।

किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी तथा लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles