LIVE UPDATE

Arvind Kejriwal Resigns: अरविंद केजरीवाल ने CM पद से दिया इस्तीफा, आतिशी ने पेश की सरकार बनाने की दावेदारी

Arvind Kejriwal Resigns: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा, अब दिल्ली सरकार में ही मंत्री रहीं आतिशी सीएम की कुर्सी संभालेंगी।

अरविंद केजरीवाल रविवार को ऐलान किया था कि वह सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे और जनता के बीच जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं देगी तब तक वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
May 16, 2026
रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं एलजी से मुलाकात के बाद गोपाल राय ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा दिया है. आतिशी की तरफ से सरकार बनाने की दावेदारी पेश की गई है. एलजी से शपथ की तारीख तय करने के लिए कहा गया है. ताकि दिल्ली का काम हो।

इससे पहले रविवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने अप्रत्याशित फैसले की घोषणा करते हुए कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और इस पद पर तभी लौटेंगे जब जनता उन्हें आगामी दिल्ली विधानसभा के चुनाव में ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’ दे देगी. उन्होंने दिल्ली में समय पूर्व चुनाव की भी मांग की. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और चुनाव फरवी की शुरुआत में होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Arvind Kejriwal Resigns: आतिशी होंगी अगली मुख्यमंत्री
वहीं अब अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी. मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी. कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

आतिशी ने पेश की सरकार बनाने की दावेदारी
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद गोपाल राय ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है और आतिशी की तरफ से सरकार बनाने की दावेदारी पेश की गई है। इसके साथ ही हमने एलजी से जल्द से जल्द शपथ कराने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles