LIVE UPDATE

कांग्रेस विरोध प्रदर्शन : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बोले पूर्व MLA शैलेश- FIR और जेल के डर से कांग्रेस डरने वाली नहीं, राजनीतिक कार्यवाही बंद करे सरकार

आज मुँगेली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में ज़िला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा की अगुवाई में द्वारा एक दिवसीय धरना ज़िला मुख्यालय में दिया गया।इस धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को प्रभारी के रूप में भेजा गया।हाल ही में बलौदा बाजार की घटना में छत्तीसगढ़ की साय सरकार की पुलिस द्वारा भिलाई के कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को कई झूठी धाराएँ लगाकर गिरिफ़्तार किया गया,इसको लेकर पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है कि बीजेपी सरकार ने अपनी दमन नीति के कारण एक जनसेवक को परेशान करने के लिए जेल में डाल दिया।पुलिस ने कई धाराएँ लगाई जिसका संबंध देवेंद्र से स्थापित नहीं होता है।मुँगेली के पड़ाव चौक में सभी कांग्रेस जन एकत्रित हुए और धरना दिया।

धरने में पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि एक सच्चे जनसेवक का संबंध सीधा जनता से होता है और जनता के लिए वो पूरे समय समर्पित होता है फिर चाहे जनता को कोई भी समस्या क्यों न हो और देवेंद्र यादव एक सच्चे जनसेवक है और उन्होंने सतनामी समाज द्वारा बलौदा बाज़ार में जो विरोध सरकार को लेकर था और उनके समाज के साथ जो अन्याय हुआ उसको लेकर सतनामी समाज द्वारा ज़िला मुख्यालय में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे,इस समस्या में विधायक देवेंद्र यादव केवल वहाँ जनता के समक्ष उपस्थित हुए थे तो फिर किस प्रकार से उन्होंने क़ानून तोड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी की सरकार द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस विधायक को परेशान करना चाह रही है ताकि जनता में भ्रम पैदा किया जा सके।प्रदेश में लचर क़ानून व्यवस्था की दोषी बीजेपी की सरकार है और वो अपने अधिकारियों पर या सत्ता के नेताओं पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है जिन्होंने समाज को आक्रोशित किया और उनको न्याय नहीं दिया और निर्दोष सामाजिक और राजनीतिक जनों पर अत्याचार को बंद करना चाहिए बीजेपी की सरकार को और जनता से अपनी नाकामी की माफ़ी माँगनी चाहिए,समर्पित जनसेवक का कवच केवल जनता ही होती है इसलिए जनता से न्याय माँगने आये है।

CG NEWS : सेंट्रल जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने की मुलाकात

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में पिछड़ आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू,मुँगेली के कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी,ज़िला अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर,घनश्याम वर्मा और अन्य सभी नेताओं ने अपनी बातें और विचार रखे और सरकार के द्वारा जो अत्याचार किया जा रहा है और देवेंद्र यादव की गिरिफ्तारी पर नाराजगी जताई और आक्रोश जाहिर किया।

कार्यक्रम में सभी संख्या में कांग्रेस के सदस्य सभी ब्लॉक से धरने में शामिल हुए,जिसमे थानेश्वर साहू,संजीत बनर्जी,स्वतंत्र मिश्रा,हेमेंद्र गोस्वामी,चुरावन मंगेशकर,आत्माराम सिंह,रोहित शुक्ला,आदित्य दीक्षित,बिट्टू बाजपेयी,धर्मेंद्र वैष्णव,घनश्याम वर्मा,एजाज़ खोखर,दिलीप बंजारा,राजा ठाकुर,संजय यादव,संजय सिंह,खुशबू वैष्णव,उर्मिला यादव,सीरिया यादव,संजय जायसवाल,लोकराम साहू,रामचंद्र साहू,अभिलाष,देवेंद्र वैष्णव,अरविंद वैष्णव,मंजीत और राजेश एवं अन्य महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,सेवा दल और एनएसयूई के सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles