LIVE UPDATE

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 2 महिला गिरफ्तार, पुलिस ने किया 4 महिलाओं का रेस्क्यू

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट के संचालन में लिप्त दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यहां से चार महिलाओं का रेस्क्यू भी किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले की जांच की जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विरार के एक घर में अनैतिक देहव्यापार चल रहा है. इस सूचना के बाद मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने एक टीम का गठन किया. एएचटीसी की निरीक्षक सौरभी पवार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई, जिसे छापा मारने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम ने चिह्नित घर पर छापा मारकर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि इन दोनों महिलाओं की देखरेख में ही जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. इनकी पहचान निर्मला राजपूत (55) और उषा कलम्बे (42) के रूप में हुई है. इसके साथ ही पुलिस ने चार महिलाओं को आजाद कराया है, जिनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस जांच जारी है।

बताते चलें कि कुछ साल पहले भी पालघर जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था. यहां की स्थानीय अपराध शाखा, पुलिस और वसई की ग्रामीण पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर चार लड़कियों समेत 10 महिलाओं को छुड़ाया था. एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. चार पुरुष आरोपी इस रैकेट में दलाली का काम करते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles