LIVE UPDATE

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बनेंगे ये शुभ योग, रहेगा भद्रा का भी साया, जानें राखी बांधने का समय

Raksha Bandhan 2024:  रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 19 अगस्त सोमवार के दिन श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाएगा, इस बार रक्षा बंधन पर दोपहर 1:29 बजे तक भद्रा काल रहेगा, इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, और उसकी लंबी उम्र, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं, इस रक्षाबंधन के दिन शोभन योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि जैसे शुभ योग का निर्माण हो रहा है। हालांकि इस दिन भद्रा का साया भी रहने वाला है, और इस काल में राखी बांधने से अशुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए भद्रा और राखी के शुभ मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।

भद्रा का साया
ज्योतिषाचार्यों के अनसार, 19 अगस्त की रात 2 बजकर 21 मिनट पर भद्रा लग जाएगी. सुबह 09 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक पर भद्रा पुंछ रहेगा. फिर, सुबह 10 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक भद्रा मुख रहेगा. इसके बाद, भद्रा का समापन दोपहर 1 बजकर 30 पर होगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, भद्रा को बहुत ही अशुभ समय माना जाता है और इस काल कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. और 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट के बाद से राखी बांधी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
February 7, 2026
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन कई बार जल्दबाजी या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर से शुरू होगा। ये समय 19 अगस्त के दिन दोपहर 01:30 से रात्रि 09:07 तक रहेगा। कुल मिलाकर शुभ मुहूर्त 07 घंटे 37 मिनट का रहेगा।

राखी शुभ मुहूर्त आरंभ – दोपहर 01:30 के बाद
शुभ मुहूर्त समापन- रात 09:07 तक

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रक्षाबंधन पर 4 शुभ संयोग
इस बार रक्षाबंधन पर एक नहीं, बल्कि चार शुभ योग एक साथ बनने जा रहे हैं. दरअसल, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, शोभन योग 19 अगस्त की सुबह 04 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और समापन 20 अगस्त की रात 12 बजकर 47 मिनट पर होगा. हालांकि, भद्रा के कारण इन शुभ योगों में राखी नहीं बांधी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles