LIVE UPDATE

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, सीएम साय ने राजनीतिक षड्यंत्र से किया इंकार, बोले – देवेंद्र छोटा-मोटा आदमी नहीं है

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गई है, दोनों इस मामले को लेकर एक दूसरे पर हमले कर रहे है, विपक्ष ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश बताया है, वही मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र होने से इंकार किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अगर प्रदेश के मुखिया को ये लगता है कि एक युवा विधायक को गिरफ़्तार करके अपने 8 महीने के “कलंकित कार्यकाल” को ढंक लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है, सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय को एक और अन्याय करके आप समाज को धोखा दे रहे हैं, पूरा प्रदेश, हम सब देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के साथ खड़े हैं, करारा जवाब मिलेगा… मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़, नागपुर और गुजरात से नहीं, यहीं से चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए चयन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस विधायक दल ने बुलाई अहम बैठक, देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर होगी चर्चा,

वही विपक्ष के आरोपों पर बयां देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी कोई कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है, पुलिस ने सोच समझकर कार्रवाई की है, विधायक देवेंद्र यादव छोटा-मोटा आदमी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
May 21, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साय सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बदले की भावना से भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है, देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का तीखा विरोध कांग्रेस करेगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी।

मीडिया से चर्चा करते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अगर कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता अगर दोषी पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैं खुद उसे पुलिस के हवाले करूंगा, पुलिस ने जिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है, उस सभी वीडियो को सार्वजनिक करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

Related Articles