LIVE UPDATE

Chhattisgarh Liquor Scam News: शराब घोटाले में ईडी का बड़ा दावा, अनवर ढेबर आबकारी मंत्री की रखता था पावर, पूर्व आईएएस टुटेजा के साथ मिलकर चलाता था सिंडिकेट

Chhattisgarh Liquor Scam News:  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में मेरठ जेल से अनवर ढेबर व शराब कारोबारी अरुणपति त्रिपाठी को रायपुर लाया गया था, शराब घोटाले मामले में ईडी ने दोनों आरोपियों को रायपुर के विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 अगस्त तक ईडी के रिमांड पर भेजा है।

ईडी ने एक प्रेस नोट जारी कर बड़ा दावा किया है, जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि अनवर ढेबर सरकार में आबकारी मंत्री का पावर रखता था, तत्कालीन IAS रहे अनिल टुटेजा के साथ मिलकर शराब सिंडिकेट चलाता था, दोनों ने मिलकर पूरे घोटाले की साजिश रची, साथ ही अनिल टुटेजा के प्रभाव का इस्तेमाल कर अनवर ने आबकारी विभाग में अपने पसंदीदा अधिकारियों की नियुक्ति करवाईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur 36 मॉल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: महिला के गले से 75 ग्राम के सोने का हार पार, CCTV खंगाल रही पुलिस
Bilaspur 36 मॉल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: महिला के गले से 75 ग्राम के सोने का हार पार, CCTV खंगाल रही पुलिस
April 25, 2026
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 36 मॉल मंगला में एक महिला के गले से सोने का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2019 से 2022 तक चला घोटाला

ईडी ने अपने प्रेस नोट में आगे बताया कि तत्कालीन सरकार में 2019 से लेकर 2022 तक यह शराब घोटाला चला है। जिसमें कई तरह से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में भीषण गर्मी का कहर: 43°C के पार तापमान, 10 दिन तक हीट स्ट्रोक का खतरा; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिलासपुर में भीषण गर्मी का कहर: 43°C के पार तापमान, 10 दिन तक हीट स्ट्रोक का खतरा; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
April 25, 2026
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026. शहर में गर्मी ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्ट ए: ईडी ने बताया कि भ्रष्टाचार के पार्ट ए में शराब की खरीदी और बिक्री के लिए राज्य निकाय की तरफ से प्रत्येक शराब पेटी के लिए डिस्टिलर्स से रिश्वत ली। इसमें अरुणपति त्रिपाठी अपने पसंद के डिस्टिलर की शराब को परमिशन देता था जो उसे शराब घोटाला के सिंडिकेट बने हुए थे।

Health Tips in Hindi : सुबह की नाश्ता स्कीप करने से हो सकता है कई हेल्थ प्रॉब्लम, हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करे ये फ़ूड

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में IPL सट्टे का बड़ा रैकेट बेनकाब: दुर्ग पुलिस ने 5 और मास्टरमाइंड दबोचे, करोड़ों का खेल उजागर
छत्तीसगढ़ में IPL सट्टे का बड़ा रैकेट बेनकाब: दुर्ग पुलिस ने 5 और मास्टरमाइंड दबोचे, करोड़ों का खेल उजागर
April 25, 2026
दुर्ग, 25 अप्रैल 2025। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय सट्टा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्ट बी: जांच एजेंसी ने आगे बताया कि सरकारी दुकान जरिए नकली और कच्ची शराब की बिक्री की गई। जो नकली होलोग्राम के जरिए हुई थी। यह पूरा काम अवैध शराब की बिक्री के लिए किया गया था। जिससे ₹1 भी सरकारी खजाने में नहीं पहुंचा, और यह सारी राशि सिंडिकेट के लोगों के पास पहुंची।

पार्ट सी: वहीं ईडी की तरफ से पार्ट सी में बताया गया कि, इसमें कार्टेल बनाने और बाजार बाजार में एक निश्चित हिस्सेदारी रखने के लिए भी कमीशन ली गई थी। साथ ही उन लाइसेंस धारकों से भी कमीशन दिया गया जो विदेशी शराब उपलब्ध कराते थे।

जारी प्रेस नोट में ईडी ने कहा है कि शराब घोटाले की जांच में ईडी ने पाया कि घोटाले की वजह से राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ. घोटाले के माध्यम से सिंडिकेट ने 21 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा अवैध कमाई की है।

Chhattisgarh Liquor Scam News:  बता दें कि ED ने जुलाई, 2023 में छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में केस दर्ज किया था. आरोपियों में निरंजन दास जो तत्कालीन आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़, अरुण पति त्रिपाठी विशेष सचिव आबकारी, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा सचिव इंडस्ट्रीज छत्तीसगढ़ और पीएचएसएफ कंपनी के डायरेक्टर विधु गुप्ता का भी नाम शामिल था।

Related Articles