कलेक्टर के निर्देश पर स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मानसून सत्र के दौरान में सदन में स्कूलों में युक्तियुक्त की घोषणा किये जाने के बाद, अब प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की युक्तियुक्त की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर सभी ब्लॉक् शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कर इस सम्बन्ध में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे है।

स्कूलों में युक्तियुक्तकरण मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर ने बीईओ का पत्र लिखते हुए कहा है कि विद्यालय में दर्ज संख्या के आधार पर स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त शि7कों की और अतिशेष शिक्षकों की तथा अतिशेष में आने वाले शिक्षकों के नाम और विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण के लिए 10 से कम विद्यार्थीवाले स्कूलों की सूची निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर हार्ड व साफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Chhattisgarh Teacher Transfer 2024: शिक्षकों के साथ स्कूलों का भी होगा युक्तियुक्तकरण, CM साय बोले – युक्तियुक्तकरण से स्कूलों को मिलेंगे शिक्षक, सभी स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की करेंगे पदस्थापना

बता दें कि विधानसभा मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सदन में स्कूल शिक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया था कि छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और विद्यार्थियों का अनुपात राष्ट्रीय अनुपात से बेहतर है। उन्होंने बताया कि देश में 26 विद्यार्थियों के पीछे एक शिक्षक हैं जबकि प्रदेश में 21 विद्यार्थियों के पीछे एक शिक्षक है।

सीएम ने कहा था कि शिक्षकों की पदस्थापना में अब तक कुछ अव्यवस्थाएं थी। जिसके कारण शिक्षकों की कमी परिलक्षित हो रही थी। इन कारणों से सर्वप्रथम युक्तियुक्तकरण करना पहली प्राथमिकता होगी। कुछ स्कूलों में जहां विषय संकाय है वहां शिक्षक नहीं है जहां विषय संकाय नहीं है वहां शिक्षक हैं। कुछ स्थानों पर राज्य के अनुपात से भी बहुत कम विद्यार्थियों पर शिक्षक है।

कुछ स्थानों पर तो 4-5 विद्यार्थी पर एक शिक्षक है।युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया हेतु ऐसे स्कूलों का चिन्हांकन किया जा रहा है और शीघ्र ही सभी स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना कर दी जाएगी। इससे सभी स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे और शिक्षा का स्तर और भी अच्छा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp