LIVE UPDATE

विधायक देवेंद्र यादव पुलिस के पूछताछ के लिए नहीं होंगे हाजिर, जानिए क्या है वजह

बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था,अब खबर आ रही है की विधायक देवेंद्र यादव पुलिस पूछताछ में शामिल नहीं होंगे, वह इस मामले को लेकर देवेंद्र यादव बिलासपुर हाईकोर्ट में पिटीशन दायर किया है।

बता दें कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हुए हिंसा मामले में पुलिस ने 8 जुलाई को नोटिस जारी कर आज पूछताछ के लिए पुलिस थाना बुलाया गया था, मिली जानकारी के अनुसार विधायक देवेंद्र यादव पुलिस की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे, वही इस मामले में बताया जा रहा है कि विधायक देवेंद्र यादव ने बिलासपुर हाईकोर्ट में पिटीशन दायर किया है। देवेंद्र यादव ने इस पर बयान देते हुए कहा की बीजेपी सरकार सीबीआई की जाँच की जगह निर्दोष लोगो पर कार्रवाई कर रहे है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय से हमने इस पूरे मामले की सही जाँच की मांग की है,न्यायालय का जैसा निर्णय रहेगा उसका पालन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
April 11, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय के प्रभार वाले जिले जीपीएम में नई जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बलौदाबाजार में 10 जून को जिस दिन हिंसा हुई थी, उस दिन देवेंद्र यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थे, विधायक देवेंद्र यादव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वे अपने समर्थको के साथ घटना स्थल पर बैठे हुए थे, इसको लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर उनकी भूमिका जानना चाहती है। इससे पहले भी भाजपा नेताओं ने सतनामी समाज के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किये थे।

कोतवाली पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव पूछताछ के लिए जारी नोटिस में लिखा है कि 10 जून को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में आपके द्वारा दिए गए भाषणों के बारे में आपको जानकारी है, जिसके परिणामस्वरूप बलौदा बाजार में अपराधिक घटनाक्रम घटित हुआ। घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ के लिए आपकी उपस्थिति कोतवाली थाने में सुबह 10 बजे जरूरी है। आपकी अनुपस्थिति को अनुसंधान में असहयोग समझा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
April 14, 2026
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles