LIVE UPDATE

Central School Janjgir Champa : CG केंद्रीय विद्यालय की छात्रा के पानी बाटल में एसिड! पीते ही चिल्लाने लगी छात्रा, फिर क्लास में मिला लेटर, जांच में जुटा स्कूल प्रबंधन

Central School Janjgir Champa. छत्तीसगढ़ में जांजगीर चांपा के सेंट्रल स्कूल में छात्रा के साथ हुई घटना ने सबके होश उड़ा दिए हैं। 11वीं की छात्रा की पानी की बॉटल में किसी ने एसिड डाल दिया। पीते ही उसे जलन होने लगी। इस मामले में अंग्रेजी में लिखा एक लेटर भी मिला, जिसमें लिखा है मुझे पकड़ नहीं पाओगे।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले के केंद्रीय विद्यालय में एक छात्रा अपनी दोस्तों के साथ खेलने गई थी और जब खेल के वापस लौटी तो बैग से पानी बोतल निकालकर पी तो गले में जलन हुई, जिसके बाद उसने बोतल की पानी को नीचे गिराकर देखा तो उसमें से कुछ झाग बनने लगा था, वही छात्रा के पिता ने बताया कि 15 दिन पहले किसी ने छात्रा की बोतल में वाशिंग पाउडर मिला दिया था, इसके साथ ही एक गुमनाम पत्र मिला है,जिसमें लिखा है स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों को जानकारी मिलते ही वे तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रबंधन को खरी खोटी सुनाई, वही स्कूल प्रबंधन ने जांच का भरोसा दिलाया और बोतल को सुरक्षित रखा गया है।

छात्रा के पिता ने बताया कि 15 दिन पहले भी किसी ने पानी की बोतल पर वाशिंग पाउडर मिला दिया था, इस बात को हमने गंभीरता से नहीं लिया था , लेकिन आज फिर किसी ने एसिड मिला दिया है, अब हमे चिंता होने लगी है , वही स्कूल में एक गुमनाम पत्र लिखा है जिसमे लिखा है कि, स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते हैं। स्कूल प्रबंधन ने पत्र मिलते ही ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कापी को जब्त किया है। ताकि हैंडराइटिंग मिलान कर उस तक पहुंचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा के पिता ने बताया कि, पखवाड़े भर पहले भी उसके पानी के बोतल में किसी ने वाशिंग पाउडर डाल दिया था। इसकी जानकारी उसके घर आने पर हुई। मगर इस घटना को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया गया। अब बोतल में एसिड मिलाने से हमारी चिंता बढ़ गई है। आखिर स्कूल में ये सब लेकर कौन आ रहा है? साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

स्कूल में छात्रा को अंग्रेजी में लिखा एक गुमनाम पत्र मिला है,जिसमे लिखा है कि, स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते हैं। पत्र मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कापी को जब्त किया है। ताकि हैंडराइटिंग मिलान कर उस तक पहुंचा जा सके। वही इस मामले को लेकर जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने कहा कि, अभी तक इस मामले को लेकर किसी ने शिकायत दर्ज नहीं की है , शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वही छात्रा के पिता ने स्कूल प्रबंधन से निष्पक्ष जाँच की मांग की है ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles